गुरुवार, 26 नवंबर 2009



सोमवार, 28 सितंबर 2009

अपने आस पास के स्थान नामों के बारे में जाने

मुझे विश्वास है कि हर व्यक्ति को अपने नाम की भांति अपने आस पास तथा चिरपरिचित नामों के सफर को जानने की इच्छा होती है। स्थान नाम इतिहास के फुटनोटस एवं पुरातत्व के जीवाश्म होते है। वे भाषा की जीवंत शब्दावली होते हैं
किसी पदार्थ, व्यक्ति तथा भौगोलिक क्षेत्र की पहचान शब्दों से होती है। पर शब्द जब नाम हो जाते हैं तब वे केवल शब्द नहीं रहते उनमें नामी की पहचान, व्यक्तित्व तथा भौगोलिक विशेषताओं का इतिहास समां जाता है। विलिअम शक्स्पिएर की उक्ति कि नाम में क्या रखा है। नाम और शब्द के अन्तर को न समझने के कारण कही गयी थी।